डिप्टी कलेक्टर श्री शर्मा होंगे उपखण्ड मजिस्ट्रेट गोपद बनास कलेक्टर श्री खान ने जारी किए आदेश

0 134
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा आदेश जारी कर प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से डिप्टी कलेक्टर नीलेश कुमार शर्मा को उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास बनाया गया है। जारी आदेशानुसार वे उपखण्ड मजिस्ट्रेट गोपद बनास होगें। इस हैसियत से उन तहसील में स्थित पुलिस थानों से संबंधित दाण्डिक प्रकरणों की सुनवाई व निपटारा करेंगे जिनमें उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश पारित किया जाना आवश्यक हो। प्रेस एवं पुस्तक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अंतर्गत घोषणाओं पर कार्यवाही करना। पुलिस एक्ट की धारा 25 के तहत लावारिस सम्पत्तियों का निराकरण करेंगें। वे अपने अनुविभाग अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होंगे। साथ ही वे उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास की हैसियत से उस तहसील से संबंधित राजस्व प्रकरणों तथा कार्यों का निर्वर्तन करेंगे। वे पंजीयक पब्लिक ट्रस्ट गोपद बनास होंगे एवं इस हैसियत से तहसील गोपदबनास से संबंधित कार्यों का सम्पादन करेंगे। वे अपने अनुविभाग के लिए भू अर्जन अधिकारी होंगे। वे नजूल अधिकारी होंगे। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अधिकारी होंगे। वे अपने अधिकार क्षेत्र के लिए अभिरक्षक निष्क्रान्त सम्पत्ति होंगे। वे अपने क्षेत्राधिकार में म.प्र. लोक परिसर बेदखली अधिनियम के अंतर्गत सक्षम अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। वे जिला सत्कार अधिकारी होंगे एवं इस हैसियत से भ्रमण पर आने वाले विशिष्ट व्यक्तियों एवं उच्च अधिकारियों के आगमन पर शिष्टाचार एवं सत्कार की व्यवस्था स्वयं सुनिश्चित करेंगें एवं स्थानीय उच्च विश्राम गृह का आरक्षण निर्देशानुसार करेंगे। वे अपने अनुविभाग अंतर्गत समस्त विकास कार्यों का पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण करेंगे। म.प्र. कृषि खातों की अधिकतम सीमा अधिनियम के तहत कार्यवाही करेंगे। वे जिला पुरातत्व संग्रहालय के प्रभारी अधिकारी होंगें। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा समय-समय पर सौपे जाने वाले अन्य कार्यों का सम्पादन करेंगे।

News TOP Footer