तहसीलदार सौरव मिश्रा की समझाइस के बाद 10 वर्षों मुख्य मार्ग से कटा मिसिरगवा गाँव मुख्य मार्ग से जुड़ा

0 164
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी थाना अंतर्गत शहर से लगे ग्राम मिश्ररिगवा के सैकड़ों ग्रामीण सड़क की  आपस के मामूली विवादों के कारण कटे हुए थे ग्रामीणों की आपसी विवाद की वजह से विगत 10 वर्षों से भी उनके घर मुख्य सड़क से नहीं जुड़ पा रहे थे जिसकी वजह से बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था इतना नहीं जब गांव में बारात आनी होती थी तब भी लोगों को पैदल अपनी बारात लेकर गांव के घर में पहुंचना पडता था दो पहिया वाहन भी उनके घरों तक नहीं जा पाते थे और इन सब के पीछे सिर्फ गांव वालों की आपसी मतभेद और मनमुटाव था जिसकी वजह से कोई भी अपनी आराजी देने को तैयार नहीं थी इस समस्या की शिकायत विगत कई वर्षों से दोनों पक्षों के ग्रामीण अपने अपने स्तर से कलेक्टर तहसीलदार के यहां कर रहे थे जिनका निराकरण नहीं हो पा रहा था इसी समस्या को लेकर 7 मई को तहसीलदार सौरव मिश्रा अपने पूरे दलबल और पुलिस महकमे के साथ विवादित ग्राम मिसिरगमा पहुंचे जहां पर गांव की रोड में बाधा बन रहे दोनों ही पक्षों के सभी लोगों की उन्होंने चौपाल लगाई और सबकी बातें सुनकर सब को समझाइश दी जिसके बाद ग्रामीण गांव की सड़क को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए अपनी जमीनें देने को तैयार हो गए और उन्होंने आपसी विवादों को भुलाकर एक सहमति से रोड बनाना स्वीकार कर लिया जिसके बाद विगत 10 वर्षों से चला आ रहा विवाद मौके पर ही खत्म हो गया मामला हल होने के बाद तहसीलदार सौरभ मिश्रा ने मौके पर ही जेसीबी बुलवाकर अंगिरा प्रसाद के घर के बगल से अवरूद्ध मार्ग को खुलवा कर रोड को प्रारंभ करा दिया। वहीं एक अन्य रोड भी जिसको लेकर विवाद था उसको भी दोनों पक्षों की सहमति से चालू करवा दिया और जनपद पंचायत सीधी से बात करके उक्त दोनों रोडो का एस्टीमेट बनवा कर पक्की सड़क बनवाने के लिए चर्चा भी कर ली। समस्या का समाधान होने पर मौके पर इस ऐतिहासिक कार्य के हो जाने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मौके पर मौजूद संबंधित पक्षों से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने इस सफलता का पूरा श्रेय तहसीलदार सौरव मिश्रा को दिया और कहा कि उनकी समझाइस ने इसका समस्या का निराकरण किया है। . वहीं एन टीवी इंडिया न्यूज़ मौके पर मौजूद तहसीलदार सौरव मिश्रा से इस मामले में उनकी प्रत्यय चाही तो उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्षों को आपसी समझाइश देकर इस मामले का निराकरण कराया गया है यह काफी पुराना विवादित मामला था जो आज सुलझ गया है इससे 20 से 25 घर जो मुख्य मार्ग से कटे हुए थे वह सब जुड़ जाएंगे उनके लिए रास्ता मिल जाएगा। 10 वर्ष पुरानी रोड की इस समस्या के सूरत जाने के बाद मिसिर गवा के ग्रामीणों में काफी प्रसन्नता व्याप्त है और सभी तहसीलदार के न्याय पूर्ण फैसले से खुश हैं।

News TOP Footer