प्रतिष्ठित व्यवसाई दीपक गुप्ता बने भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अनुशंसा पर भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विकास वोन्द्रिया द्वारा जिले के प्रतिष्ठित व्यवसाई, शिक्षा जगत के हस्ताक्षर दीपक गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि श्री गुप्ता शिक्षा के क्षेत्र में जानी-मानी संस्था एस आई टी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, डी जे व्ही इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर एवं व्यापार जगत के कई प्रतिष्ठानों के मालिक हैं। नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक श्री गुप्ता केसरवानी वैश्य सभा सहित कई सामाजिक संस्थाओं के संरक्षक और पदाधिकारी हैं। श्री गुप्ता ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान, लोकसभा सांसद श्रीमती रीति पाठक, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम सहित शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित किया है। श्री गुप्ता की नियुक्ति से जिले के व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है एवं बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
