कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

0 138
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की राजस्व न्यायालय वार विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री खान द्वारा समस्त राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री खान द्वारा माह मई एवं जून में अभियान चलाकर सीमांकन के लंबित प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने 3 माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक राजस्व निरीक्षक के लिए प्रतिमाह 45 सीमांकन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही पटवारियों के संयुक्त दल बनाकर लंबित सीमांकनों को आगामी 2 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री खान द्वारा अविवादित नामांतरण, बंटवारा,सीमांकन, अतिक्रमण आदि के 6 माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने निर्देशित किया है कि सभी राजस्व अधिकारी अपने न्यायालयों में निर्धारित दिनों में सुनवाई करेंगें। सभी प्रकरणों को पेशी पर रखेगें तथा ऐसे प्रकरण जो पेशी पर नहीं हैं उन्हें पेशी पर लगाया जाए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विभिन्न प्रकरणों की समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा जारी नवीन निर्देशों तथा व्यवस्थाओं के अंतर्गत कार्यवाही की जाए। विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन प्राप्त किए जाएं तथा संबंधित अधिकारियों से प्रतिवेदन भी निर्धारित प्रारूप में ही लिए जाएं। उक्त निर्देशों के अनुसार कार्यवाही से प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में शिकायतों का निराकरण किया जा सकेगा। कलेक्टर द्वारा समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिक्रमण की शिकायतों में मौका जांच कर त्वरित कार्यवाही की जाए। सीएम राइज स्कूल तथा चिकित्सालय के लिए चिन्हित जमीन का सीमांकन कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही सार्वजनिक उपयोग वाले स्थानों को प्राथमिकता पर अतिक्रमण मुक्त करायें। कलेक्टर द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के भूमाफियाओं के विरुद्ध सतत रूप से प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मिले। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर बी.के. पाण्डेय, उपखण्ड अधिकारी सिहावल नीलांबर मिश्रा, चुरहट एसपी मिश्रा, गोपद बनास प्रशांत त्रिपाठी, कुसमी आर के सिन्हा, मझौली श्रेयस गोखले सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहें।

News TOP Footer