सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही कहा कलेक्टर ने

0 159
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रति नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है कि आगामी एक सप्ताह में अभियान चलाकर 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को निराकृत करायें। शिकायतों के निराकरण में अगले सप्ताह की समीक्षा बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि आगामी एक सप्ताह में 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों तथा समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम में चयनित विषयों से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करायें। साथ ही अप्रैल माह में प्राप्त शिकायतों को 20 मई के पूर्व संतुष्टिपूर्वक निराकृत करायें। कलेक्टर ने हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों को हितग्राहियों से संवाद स्थापित कर संतुष्टिपूर्वक निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को अपने स्तर से सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं जिले में तापमान में लगातार वृद्धि के दृष्टिगत कलेक्टर श्री खान ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से भू-जल स्तर नीचे जाने के कारण पेयजल संबंधी समस्याओं की सूचना प्राप्त हो रही है। इसके लिए खण्ड एवं जिला स्तर पर बनाए गए कन्ट्रोल रूम के नम्बरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिससे नागरिक अपनी समस्याओं की सूचना दे सकें। उन्होने सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार टैंकरों के माध्यम से भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कलेक्टर ने विद्युत आपूर्ति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं तथा विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर त्वरित रूप से सुधार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। एडाप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों का नियमित भ्रमण करें कलेक्टर श्री खान ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एडाप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के अंतर्गत गोद ली गई आंगनवाड़ी केन्द्र का नियमित भ्रमण करें तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में सुधार के दृष्टिगत अपने सुझाव साझा करें। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को इस दिशा में पहल करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी परियोजना अधिकारी तथा सुपरवाइजर के माध्यम से आंगनवाड़ियों के संचालन की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होने सभी जिला अधिकारियों को भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के तथा पोषण आहार वितरण की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा जिला पंचायत, कृषि तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के समय-सीमा पत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने सभी विभाग प्रमुखों को प्रत्येक सप्ताह टीएल पत्रों के संबंध में की गई अद्यतन कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि आगामी सप्ताह से टीएल पत्रों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर श्री खान द्वारा अभियान चलाकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने तथा सभी पात्र हितग्राही के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर बी.के. पाण्डेय, समस्त उपखण्ड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer