पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया

0 146
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम गोतरा थाना कुसमी जिला सीधी के नीरज गोस्वामी पिता कालीचरण गोस्वामी की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।-

News TOP Footer