किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान’’ अंतर्गत फसल बीमा पाठशाला पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

0 139
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान अंतर्गत फसल बीमा पाठशाला का एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन वीडियों कान्फ्रेंसिग के माध्यम से 27 अप्रैल 2022 को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया जिसमें केन्द्रीय मंत्री कृषि और किसान कल्याण विभाग श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ एवं किसानों से परिचर्चा की गई। फसल बीमा के लाभ एवं इक्रास्ट्रक्चर फण्ड को आदि के बारे में चर्चा तथा साथ ही अन्य राज्यों के किसानों से चर्चा की गई। राज्य स्तर से मंत्री किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन श्री कमल पटेल द्वारा किसानों को संबोधित किया गया।एनआईसी केंद्र सीधी से जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा राजमणि साहू, डॉ राजेश सिंह चैहान उप संचालक कृषि, डा. महेन्द्र सिंह बघेल वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी, बीमा कंपनी प्रतिनिधि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सीधी, कुसमी एवं मझौली एवं जिले के किसान बंधु उपस्थित हुये।आज के कार्यक्रम में किसानों की आय को दो गुना किस तरह किया जा सकता है, पर विस्तार से चर्चा की गई। खेती की लागत को किस तरह कम किया जा सके, समूह बनाने के क्या-क्या लाभ हैं, आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत सीएससी वीएलई द्वारा सीएससी के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विशेष रूप से किसानों से संबंधित जैसे के.सी.सी., प्रधानमंत्री फसल बीमा, किसान मानधन योजना, किसान सम्मान निधि के बारे में भी चर्चा की गई।

News TOP Footer