ग्राम पंचायत स्तरीय की दीनदयाल अन्त्योदय समितियों के गठन के आदेश जारी

0 118
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने जानकारी देकर बताया है कि शासकीय तथा सामाजिक कार्यक्रमों के सुचारू क्रियान्वयन के लिये आम जनता की सहभागिता के उद्देश्य से दीनदयाल अन्त्योंदय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर जन समितियां गठन करने का प्रावधान है। शासन के निर्देशानुसार इन ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों की दीनदयाल अन्त्योंदय कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लेखित कार्यक्रमों और योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तरीय की दीनदयाल अन्त्योदय समिति का गठन किया गया है। संबंधित ग्राम पंचायतों की नवगठित समितियों का गठन आदेश तामिल कराना सुनिश्चित करें।

News TOP Footer