एमबीपीजी इंटर कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ,

0 343
Main Ad1

 

Haldwani

Main Ad1

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था संरक्षक परमार्थ फाउंडेशन अध्यक्ष हरीश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से एमबीपीजी इंटर कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संस्थाओं ने सहभाग कर दो सौ सत्रह यूनिट रक्तदान किया
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा की भारत देश में हर साल पांच करोड़ और प्रतिदिन एक लाख सैंतीस हजार यूनिट रक्त की जरूरत होती है इसलिए हम सभी का यह परम कर्तव्य है कि अधिक से अधिक रक्तदान कर लोगों के जीवन बचाने का पुण्य कार्य कर पुण्य के भागी बनकर आम लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें क्योंकि नियमित रूप से रक्तदान करने से हार्ट अटैक कि संभावनाएं बहुत कम होती हैं क्योंकि रक्तदान से खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है

 

 

जिससे खून का थक्का नहीं जमता है इसलिए हार्ट अटैक का खतरा नहीं होता है और रक्तदान करने के बाद शरीर खून की कमी को पूर्ति करने में तेजी से लग जाता है जिससे रक्तदान करने वाले व्यक्ति के दिल की सेहत अच्छी रहती है अगर कोई भी नियमित अंतराल में रक्तदान करता है तो इससे उसके शरीर की अतिरिक्त आयरन की मात्रा भी नियंत्रण में रहती है जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी हमेशा बचा रहता है जिससे लीवर भी हेल्दी रहता है क्योंकि आयरन ऐसा घटक है जो शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर के ऊतकों और अंगों तक पहुंचाता है इसीलिए तो रक्त के साथ शरीर और जीवन का रिश्ता बहुत ही गहरा होता है इसलिए रक्तदान कर महादान करें जिससे लोगों के जीवन को पूर्ण रूप से सुरक्षित कर बचाया जाए
इस दौरान रक्तदान कराने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार समाजसेवी पवन वर्मा मिथुन जयसवाल पीहू पुनिया बसंत जोशी वी सी छिम्वाल उमेश सैनी आर पी सिंह विपिन ब्लयूटिया एन डी तिवारी सागर चन्द परमजीत सिंह कोहली हरीश पाठक भावना शाह सोना जोशी रुपेन्द्र नागर रितिक साहू आशा शुक्ला दीपक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

News TOP Footer