आग के कारण होने वाली नुकसान को रोकने सदैव रहें तत्पर कहा कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने

0 105
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त नगर परिषद अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका सीधी को निर्देशित किया है कि विभिन्न योजनाओं अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध वाटर टैंक हर समय पानी भर कर तैयार स्थित में ग्राम पंचायत भवन में उपलब्ध रखे जाएं जिससे आग लगने की सूचना मिलते ही आग पर नियंत्रण करने हेतु तत्काल फसल स्थल के लिए रवाना किया जा सके। उन्होंने कहा कि कृषकों के खेत में खड़ी फसल/खलिहान में रखी हुई फसल व ट्रैक्टर से ले जाते समय गर्मी व अन्य कारणों से फसलों में आग लग जाने से फसल जलकर नष्ट हो जाती है जिससे कृषकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। नगरीय क्षेत्र से फायर ब्रिगे्रड/दमकल वाहन भेजने पर पहुंचने में काफी समय लग जाता है जिस दौरान आग के फैलने से फसलों की हानि बढ़ती जाती है।

News TOP Footer