हनुमान जयंती पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा किया गया हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन


सीधी धर्मेंद : 16 अप्रैल को पूरे देश के साथ सीधी जिले में भी हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गए सुबह से ही सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ हनुमान जी के दर्शन करने और उनकी पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचने लगी देर शाम सीधी शहर के बस स्टैंड स्थित संकट मोचन सरकार हनुमान जी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया मंदिर में बड़ी संख्या में जमा हुए हनुमान भक्तों ने 51 बार हनुमान चालीसा पाठ का गायन किया जिसके बाद हनुमान जी की महा आरती का कार्यक्रम किया गया जिसमें मौजूद हजारों की संख्या में भक्तों ने हनुमान जी की आरती की आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हनुमान जी ऐसे भगवान थे जो सभी की सहायता करते थे संकट से हनुमान छुड़ाबाय मन क्रम बचन ध्यान जो लावय जो भी इस मंत्र का जाप करता है बजरंगबली उसकी मदद जरूर करते हैं कार्यक्रम के दौरान संकट मोचन हनुमान जी मंदिर के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे।
