राम जानकी मंदिर और गोपाल दास मणि कूट आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी का पर्व

0 301
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 अप्रैल को पूरे देश में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी के मौके पर सीधी जिले में स्थित सभी राम मंदिरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीधी शहर के स्थित श्री गोपाल दास मणि कूट आश्रम में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर भगवान श्री राम की विशेष आरती की गई और भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया रामनवमी श्री राम जन्मोत्सव के मौके पर सीधी शहर से लगे श्री राम हर्षण दास राम जानकी मंदिर में भी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तों ने भगवान श्रीराम का जन्म अपार हर्ष के साथ मनाया इस मौके पर मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ बधाई गीत का गायन किया गया भगवान राम के जन्मोत्सव पर महिलाओं ने नृत्य करके अपनी खुशी प्रकट की कार्यक्रम के बाद मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कई सैकड़ा भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

News TOP Footer