पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही के लिए एस पी को सौपा गया ज्ञापन

0 256
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में सोशल मीडिया के द्वारा जिले के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है अभी सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल के ऊपर सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों का सिलसिला थमा भी नहीं की एक बार फिर से मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के खिलाफ फेसबुक पर चुरहट विधानसभा के बिठौरा निवासी रोहित तिवारी पिता दिनेश तिवारी द्वारा उनका नाम लिखते हुए अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग किया गया साथी जातिगत उन्माद फैलाने के लिए विशेष को लेकर अनर्गल टिप्पणी की गई 8 अप्रैल को उक्त मामले से आहत युवा कांग्रेस कमेटी सी डी के आईटी सेल के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने जिले के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लोकप्रिय नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने लोगों को मानसिक रूप से परेशान प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करते उसे कारावास में डाले जाने व कड़ा से कड़ा दंड दिए जाने की मांग की है इसी तरह से उक्त घटना से आहत कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी रामपुर नैकिन को सोशल मीडिया पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग और अनर्गल टिप्पणी करने पर उसके विरुद्ध एफआईआर करने का आवेदन दिया है अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करती है मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है जल्दी पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही नहीं की तो मामला तूल पकड़ सकता है

News TOP Footer