मुख्यमंत्री ने किया उद्यम क्रांति योजना का शुभारंभ विधायक केदार शुक्ल ने लाभान्वित हितग्राहियों को वितरित किए स्वीकृत पत्र

0 275
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे इण्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का शुभारंभ किया गया। योजना अंतर्गत युवाओं को उद्योग (मेन्युफेक्चरिंग) इकाई के लिए एक लाख रूपये से 50 लाख रूपये तक तथा सेवा (सर्विस) इकाई एवं खुदरा व्यवसाय (रिटेल टेªड) के लिए एक लाख रूपये से 25 लाख रूपये तक ऋण की पात्रता होगी। योजनान्तर्गत सभी वर्ग के आवेदकों को बैंक द्वारा वितरित ऋण पर 3 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 7 वर्षों तक प्रतिपूर्ति के रूप में वार्षिक आधार पर प्रदाय किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार द्वारा गारंटी फीस प्रचलित दर से अधिकतम 7 वर्षों के लिए प्रदाय की जाएगी। इस अवसर पर एन.आई.सी. केन्द्र सीधी से सम्मिलित होते हुए विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल तथा कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा लाभान्वित हितग्राहियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। उन्होने हितग्राहियों को नए उद्यम स्थापित करने पर शुभकामनाएं दी तथा कहा कि प्राप्त राशि का सदुपयोग कर अपने उद्यम को नई ऊचाइयां प्रदान करें। स्वयं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बने तथा दूसरों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के उचित अवसर मिलें। यह योजना इस दिशा में एक सार्थक पहल है। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र आर.एस. पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत जिले के विभिन्न बैंको में 24 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही 9 प्रकरणों अन्तर्गत 55 लाख रूपये से अधिक का ऋण वितरित किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक जगमोहन, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रद्धा किनकर, बैकों के प्रतिनिधि तथा लाभान्वित हितग्राही उपस्थित रहें।-

News TOP Footer