जिला कोतवाली के सामने हंगामा और नारे बाजी कर रहे नीरज कुंदर के समर्थकों को पुलिस ने दिखाई हवालात

0 669
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 2 अप्रैल को सीधी शहर में अनुराग मिश्रा फर्जी आईडी कांड का खुलासा होने के बाद उसमें सनलिप्त पाए गए आरोपी नीरज कुंदेर को शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए 151 की धारा के तहत जमानत खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया जिसके बाद देर रात 8:00 बजे के बाद जिला कोतवाली के सामने नीरज कुंदर के समर्थकों ने वहां पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया जिस जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने हंगामा कर रहे नीरज कुंदेर के समर्थकों को समझाने की कोशिश की लेकिन नीरज कुंदेर के समर्थकों ने पुलिस की बात को नकारते हुए सीधी विधायक और शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करके पूरे मामले की जानकारी दी और शांति भंग होते देख कर कोतवाली के सामने हंगामा कर रहे और नारेबाजी कर रहे लोगों की धर पकड़ शुरू कर दी इस दौरान पुलिस और हंगामा कर रहे लोगों के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई बताया जाता है कि इस हंगामे के दौरान एक नामचीन पत्रकार भी शामिल था पुलिस ने उनको भी हिरासत में ले लिया और दे पकडे गए लोगो के ऊपर कानूनी कार्यवाही कर दी नीरज कुंदेर के समर्थकों द्वारा किए गए हंगामे और पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की दिन भर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस मामले में नगर निरीक्षक से जानकारी चाहिए तो उन्होंने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों पर 151 के तहत कार्यवाही की गई है देर शाम तक काफी प्रयास के बाद पुलिस हिरासत में हंगामा कर रहे लोगों के समर्थकों ने काफी मेहनत करने के बाद सभी की जमानत करा दी लेकिन इस घटना के बाद बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि विधायक जी के विरोधी एक-एक करके अपनी गलतियों से अपनी भद्द पिटवा रहे हैं।

News TOP Footer