रामपुर नैकिन पुलिस ने छुहिया घाटी में खड़े ट्रेलर के ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

0 193
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने सीधी जिले की जमीनी स्थिति को समझते हुए अपराध और अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है जिसके नतीजे भी सामने आने लगे हैं पुलिस अधीक्षक सीधी मुकेश श्रीवास्तव के निर्देशन में रामपुर नैकिन पुलिस ने गत दिवस रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत छुहिया घाटी में खड़े ट्रेलर के ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें जेल पहुंचा दिया है 31 मार्च को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव एडिशनल एसपी अंजू लता पटले और चुरहट एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी रामपुर नैकिन के थाना प्रभारी अशोक पांडे की उपस्थिति में उक्त लूट की घटना में पकड़े गए 3 आरोपियों को पत्रकारों के सामने पेश किया गया आरोपियों को पेस करने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी कई संगीन घटनाओं के पेशेवर अपराधी हैं जिनसे उक्त लूट की घटना का सामान नगदी और मोटरसाइकिल बरामद की गई है पुलिस को मिली इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने बधाई दी है और उन्हें पुरस्कृत करने को भी कहा है। पत्रकार वार्ता के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी चाही तो पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों को चोरहटा जिला रीवा से गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म स्वीकार किया है।

News TOP Footer