बिजली विभाग के आउट सोर्स बी टेक कंपनी और जिम्मेदारों पर एफ आई आर दर्ज करने मीटर वाचको ने एस पी को सौपा ज्ञापन


सीधी धर्मेंद : एक तरफ मध्य प्रदेश की सरकार कोरोना काल के समय का लोगों का हजारों करोड़ बकाया बिजली का बिल माफ कर रही है वही बिजली विभाग के आउट सोर्स बी टेक कंपनी के माध्यम से मीटर रीडीग कर रहे सीधी जिले के 210 मीटर वाचक अपने 3 महीने की वेतन पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे होली के त्यौहार में भी उन्हें वेतन नहीं मिली जिससे उनका घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है वेतन भुगतान के लिए कंपनी ने उन्हें 25 मार्च की समय अवधि दी थी जिसके बाद खत्म हो गई जिससे घबराए मीटर रीडरो ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन जिले के अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग के साथ कार्यपालन यंत्री को भी अपनी समस्या का ज्ञापन सौंपा था लेकिन 28 मार्च तक विभाग द्वारा कोई कार्यवाही ना किए जाने के बाद मीटर वाचको ने जिले के कलेक्टर मुजीबुर्र रहमान खान से मिलकर उन्हें अपनी समस्या का ज्ञापन सौंपकर उनका पारिश्रमिक दिलाए जाने की मांग की जिस पर कलेक्टर ने उन्हें न्याय देने की बात कही। कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद सभी मीटर वाचक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने आईजी से अपनी समस्या बताई और दोषियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की जिसके बाद जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने मीटर वाचक की समस्या सुनी और कलेक्टर से चर्चा करके इस मामले में जल्द कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। जिले के पुलिस अधीक्षक को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद मीटर वाचक संघ के पदाधिकारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई और कहा कि हमें जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से न्याय मिलेगा।
