सेमरिया चौकी पुलिस ने 2 मामलो में 6 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया

0 161
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एसडीओपी अशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा के नेतृत्व में चौकी सेमरिया पुलिस ने 2 मामलो में वांछित मारपीट के स्थाई वारंटी को धरदबोचा बताया गया की आज दिनांक को सूचना मिली कि मुन्ना उर्फ मोतीलाल यादव निवासी हनुमानगढ़ का 6 साल से फरार मारपीट के अपराध का स्थायी वारंटी होली के त्योहार में अपने घर हनुमानगढ़ आया हुआ है जो फिर से बाहर जाने वाला है।तब मौके से पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी सेमरिया राकेश सिंह,सउनि भूपेंद्र बागरी,आरक्षक मनीष व पुष्पराज बागरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

News TOP Footer