6 वर्षों से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया

0 276
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन नवागत थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनोज सोनी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुधीर उर्फ प्रमोद पिता अशोक मिश्र निवासी कपुरी थाना चुरहट को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।बताया गया की उक्त आरोपी 6 वर्ष पूर्व वर्ष 2016 में अपराध करने के उपरांत फरार हो गया था । एवम आरोपी उक्त की कोतवाली पुलिस द्वारा तब से सतत पता तलाश की जा रही थी किन्तु फरार होने के कारण आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था आज दिनांक को मुखबिर की सहायता से उक्त आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार करते हुए थाना लाया गया जिसे वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनोज सोनी, उप निरीक्षक निर्भा शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक- तिलकराज सिंह सेंगर, राजकुमार मिश्रा, आर0 आजाद खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

News TOP Footer