विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने होली मिलन उत्सव में शुभकामनाएं प्रेषित की कहा सरकार बहुत निर्दई हो चुकी है

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के उच्च विश्राम गृह में 22 मार्च को सिहावल विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने पत्रकारों के साथ रंग पंचमी के अवसर पर होली मिलन उत्सव आयोजित कर जिले के सभी पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की उन्होंने इस अवसर पर कहा की अनेकता में एकता भारत की विशेषता, विभिन्न रंगों की जो एक भारतीय संस्कृति है,उसी के अनुरूप हमें प्रेम स्नेह सद्भाव एवं भाईचारे को समाज में विकसित करना है इस अवसर पर प्रिंट और इलेक्ट्रनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे होली मिलन समारोह के बाद पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के द्वारा महंगाई को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार बहुत ही निर्दई है उसे आम जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है वह तो बस इंतजार करती है कि चुनाव खत्म हो और जल्द से जल्द महंगाई बढ़ाई जाए इसके साथ ही विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल नेगेटिव इंडिया न्यूज़ के पूछे गए अन्य सवालों के जवाब दिए।
