होली के एक दिवस पूर्व कोतवाली पुलिस ने पकड़ा अवैध नशे का जखीरा पुलिस ने 1लाख 3 हजार 860 रुपए कीमती मादक पदार्थ दो वाहन किए जप्त

0 466
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन व नवागत थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनोज सोनी के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा- अवैध नशे के तस्करों के विरुद्ध 03 कार्रवाई की गई है जिसमें दो मामलों में 6 किलो 650 ग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा एक अन्य मामले में 47 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त करते हुए 04 आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है। बताया गया की थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आई टी आई कॉलेज सीधी के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने हेतु खड़ा है । सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा सहायक उपनिरीक्षक मनोज वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर सूचना की तस्दीक एवम कार्रवाई हेतु रवाना किया । थाना कोतवाली की विशेष टीम ने अविलंब मुखबिर द्वारा बताए स्थान आईटीआई कॉलेज के पास पहुंच कर देखा तो कालेज के हैंड पंप के पास मुखबिर के बताए अनुसार यामहा कंपनी की FZ S मोटरसाइकिल लिए एक व्यक्ति खड़ा हुआ था जो पुलिस को आता हुआ देखकर भागने का प्रयास किया किंतु चारों तरफ से पुलिस से घिरे होने के कारण उसका प्रयास असफल रहा। कोतवाली पुलिस ने जब उक्त संदिग्ध को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ जिसको तौलने पर कुल 4 किलो 550 ग्राम कुल कीमती 46000/ रुपए पाया गया। आरोपी से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम पुष्पेंद्र जैसवाल पिता देवराज जैसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कतरबार थाना मझौली जिला सीधी का रहने वाला बताया। तत्पश्चात उक्त आरोपी के पास प्राप्त हुए मादक पदार्थ गांजा एवम परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाना लाया गया । आरोपी का उक्त कृत्य एनडीपीएस की धारा 20(B) के तहत दंडनीय होने से आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर आरोपी से पूछताछ जारी है। विदित हो कि उक्त आरोपी अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का सदस्य है जिसके विरुद्ध जनकपुर छत्तीसगढ़ में भी गांजा तस्करी करने के कारण एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में भी मामला पंजीबद्ध है। आरोपी पुष्पेंद्र जैसवाल से उसके अन्य साथियों एवम सरगना के बारे मे जानकारी प्राप्त करने हेतु कोतवाली पुलिस की पूछताछ जारी है। इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो शंकरपुर भदौरा का रहने वाला है , मडरिया में दद्दी जैसवाल के दुकान के सामने पीपल के पेड़ के नीचे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने हेतु खड़ा है । सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा सहायक उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर सूचना की तस्दीक एवम कार्रवाई हेतु रवाना किया । थाना कोतवाली की विशेष टीम ने अविलंब मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची तो व्यक्ति काले रंग की पॉलीथिन में कुछ लिए हुए खड़ा था जो पुलिस को आता हुआ देखकर भागने लगा किन्तु कोतवाली पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दबोच लिया गया । कोतवाली पुलिस ने जब उक्त संदिग्ध को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ जिसको तौलने पर कुल 2 किलो 100 ग्राम कुल कीमती 21000/ रुपए पाया गया। आरोपी से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम आकाश गुप्ता पिता रामचंद्र गुप्ता निवासी शंकरपुर भदौरा थाना मझौली सीधी का रहने वाला बताया। तत्पश्चात उक्त आरोपी के पास प्राप्त हुए मादक पदार्थ गांजा को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाना लाया गया आरोपी का उक्त कृत्य एनडीपीएस की धारा 20(B) के तहत दंडनीय होने से आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर आरोपी से पूछताछ जारी है।

News TOP Footer