जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं दी

सीधी धर्मेंद : 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को सीधी शहर में मनाए जाने वाली होली के त्योहार पर जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं दी है अपने संदेश में जिले के कलेक्टर ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है इसके साथ ही जिले के कलेक्टर ने जनता से अपील की है कि लोग होली खेलने के दौरान दूसरों की भावनाओं का भी ख्याल रखें और त्यौहार शांतिपूर्ण और भाई चारे के साथ मनाएं।
