आदिवासियों के समर्थन में आगे आये अजय सिंह राहुल कहा कि गोंड परियोजना का बाँध जालपानी में ही बनेगा बाँध के नये स्थान का विरोध करूंगा

0 205
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनका पूरा मंत्रिमंडल प्रदेश के आदिवासियों के बहुत बड़े हितैषी बनते हैं और वह उनके मामा भी बनते हैं लेकिन सीधी जिले के आदिवासी वहुल अंचल कुसमी विकासखंड जो आदिवासियों के नाम से जाना जाता है के सोनगढ़ गांव में इन दिनों आदिवासियों ने शिवराज सरकार के खिलाफ खूंटा गाड़ दिया है और अपने देवी-देवताओं का चबूतरा बनाकर महात्मा गांधी और बाबा भीमराव अंबेडकर की फोटो लगाकर शिवराज सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है आदिवासियों का यह धरना सोनगढ़ में प्रस्तावित नये वनने वाले बाँध स्थल के विरोध में है विगत दिनो आदिवासियों के प्रतिनिधियों ने भोपाल जाकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह को ज्ञापन देकर उन्हें धरना स्थल अपनी समस्या सुनाने बुलाया था आज मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जब भुईमाड़ के सोनगढ़ गांव में धरने पर बैठे आदिवासियों की समस्या सुनने पहुंचे तो आदिवासियों ने रो-रोकर उनको अपनी समस्या सुनाई और कहा कि यह सरकार हमसे हमारे पुरखों की जमीन जंगल छीनना चाहती है इसके साथ ही आदिवासियों ने कहा कि हम मुआवजे का क्या करेंगे जब हमारे पास धरती ही नहीं बचेगी तो हम क्या करेंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को अपनी पीड़ा सुनाने के दौरान क्षेत्र के कुछ प्रभावित आदिवासी महिला पुरुषों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आदिवासियों से ज्यादा जानवर प्यारे हैं यह आदिवासियों को उजाड़ कर नेशनल पार्क बनाती है कि आदिवासियों को उजाड़ कर उनकी जमीन ले लेती है वहां फैक्ट्री लगाती है आदिवासियों को उजाड़ कर बड़े-बड़े बांध बना देती है विस्थापन का दर्द आदिवासी अपनी छाती में दबाए कब तक फिरेगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह आज सीधी जिले के सोनगढ़ में प्रस्तावित नये बाँध स्थल के विरोध में वहां धरने पर बैठे आदिवासियों के समर्थन में शामिल होकर उन्होंने आन्दोलन कर रहे आदिवासियों से कहा कि मैं वायदा कर के जा रहा हूँ कि कुछ भी हो जाए, सोनगढ़ में बाँध नहीं बनेगा| गोंड वृहद् सिंचाई परियोजना के लिए बाँध बनेगा तो पूर्व स्थल जालपानी में ही बनेगा जहां दो सौ करोड़ रुपया पहले ही खर्च हो चुका है भले इसके लिए हमारी कुर्बानी हो जाए, मैं पूरे जूनून से इस काम को करूँगा अजयसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की मंशा सही नहीं है| केवल एक व्यक्ति को फायदा पहुँचाने के लिए बाँध स्थल जालपानी से सोनगढ़ ले जा रहे हैं उनके ख़ास आदमी को कोयले की खदान आवंटित हुई है और जालपानी में बाँध बनने से खदान का काम नहीं हो पायेगा इसलिए काम शुरू होने के बाद बाँध को अचानक सोनगढ़ ले जा रहे हैं iइस दौरान आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल पूर्व मंत्री कमलेश द्विवेदी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह शेरगांव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और आंदोलन आदिवासी ग्रामीण जनता मौजूद थी। आंदोलनरत आदिवासियों को अपना उद्बोधन देने के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहां कीयह बांध पहले से ही जाल पानी में प्रस्तावित था जिसके लिए दो हजार से भी ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं फिर क्या वजह है कि अचानक उस बांध को यहां लाया जा रहा है जिसका विरोध इस गांव के लोग कर रहे हैं उनके समर्थन में आया हूं और मैंने उनसे वादा किया है कि मैं यहां पर किया बांध नहीं बनने दूंगा।

News TOP Footer