अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं शोषित वंचित समाज के सर्वांगीण विकास हेतु चौपाल में आयोजित हुआ महासम्मेलन

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर से 25 किलोमीटर दूर ग्राम चौपाल में अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं शोषित वंचित समाज के सर्वांगीण विकास हेतु महासम्मेलन का आयोजन डॉ कैलाश सिंह नेताम के मुख्य अतिथि राम प्रताप यादव विधानसभा उम्मीदवार के विशिष्ट आतिथ्य राकेश मौर्य पूजा कुशराम जनपद उपाध्यक्ष चंद्रशेखर की उपस्थिति में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने बाबा भीमराव अंबेडकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके महा सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे महासम्मेलन नेताओं ने कहा की जातियां जानवरों में होती है इंसानों में नहीं मानव में महिला और पुरुष दो ही जाता होती है। महा सम्मेलन के दौरान पूर्व विधानसभा के उम्मीदवार रहे रामप्रताप यादव ने कहा कि समाज में सभी को दलगत राजनीति छोड़कर एकजुट होना पड़ेगा समाज के बाद जो चाहे जिस दिल में रहे लेकिन जब समाज के भले और समाज के हित की बात हो तो समाज को एक मंच पर आना चाहिए और समाज के हित का ध्यान रखना चाहिए इसके साथ रामप्रताप ने यह भी कहा कि समाज के अंदर समाज का अपने स्वार्थ के लिए अहित करने वाले लोगों को चिन्हित करके उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ कैलाश नेताम ने कहा कि आज यह सम्मेलन सोए हुए समाज को जगाने के लिए किया गया है समाज को अब अपने हित के लिए साक्षर शिक्षित और जागरूक होना पड़ेगा आज हमें अपने समाज को जगाने की जरूरत है कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
