अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं को किया गया सम्मानित

0 110
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सीधी द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेन्द्र कुमार सिंह के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं 22 स्व सहायता समूहों को 68 लाख रूपये की राशि क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से प्रदान की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा जिला देवास में आयोजित क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में प्रदेश की स्वसहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया गया। कार्यक्रम में जिला सीधी एनआईसी कक्ष एवं संकुल स्तरीय संगठनों में इसका ऑनलाइन के माध्यम से प्रसारण किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम जमोड़ी रीशा सिंह सीआरपी, कठास मीना सिंह जेण्डर, पटपरा मंजू वर्मा बीसी सखी, पूनम सिंह टीकटकला बैंक लिंकेज बीसी सखी एवं राजकली को समता सखी के रूप में सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंगलेश्वर सिंह जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त, शेलेन्द्र द्विवेदी जिला प्रबंधक एमईडी, मोनिका शुक्ला बीसी एआरईटीपी फार्वड लिंकेज, अनामिका तिवारी सहा. वि.ख. प्रबंधक वि.ख. सीधी उपस्थित रहे।

News TOP Footer