नव पदस्थ नगर निरीक्षक मनोज सोनी ने जिला कोतवाली का पदभार ग्रहण कहा असामाजिक तत्वों पर कडाई के साथ लगाएगे अंकुश

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला कोतवाली से नगर निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा का स्थानांतरण होने के बाद मनोज सोनी को नया नगर निरीक्षक का प्रभार सौंपा गया है पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थ नगर निरीक्षक मनोज सोनी ने पत्रकारों के साथ परिचयात्मक बैठक की और उन्हें अपनी कार्य प्राथमिकताओं की जानकारी दी साथ पत्रकारों से उनके सुझाव और जनता की समस्याओं और कानून व्यवस्था की जानकारी ली नव पदस्थ नगर निरीक्षक मनोज सोनी इसके पूर्व विधि इस जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं इसके पूर्व शहर में यातायात प्रभारी और रामपुर नैकिन में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी है वार्ता के बाद नव पदस्थ नगर निरीक्षक मनोज सोनी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी कार्य प्राथमिकताएं बताई और कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नगर के असामाजिक तत्वों पर कडाई के साथ अंकुश लगाना है साथ ही वह कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे।
