भारद्वाज पॉलीक्लिनिक सीधी एवं डॉ लाल पैथ लैब्स लिमिटेड नई दिल्ली के सौजन्य से किया गया निशुल्क मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

सीधी धर्मेंद : 9 मार्च को भारद्वाज पॉलीक्लिनिक सीधी एवं डॉ लाल पैथ लैब्स लिमिटेड नई दिल्ली के सौजन्य से सीधी जिला न्यायालय परिसर में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एस बी खरे एवं उनकी विशेषज्ञों की पूरी टीम द्वारा जिले के अधिवक्ताओं न्यायालय के अधिकारियों कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया शिविर के बाद जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा एस बी खरे ने सिविर में किए गए परीक्षणों की जानकारी दी और कहा कि सभी की जांच नमूनों की जांच डॉक्टर लाल पथ लैब्स लिमिटेड नई दिल्ली से करवाई जा रही है जिसकी रिपोर्ट कल प्राप्त होगी जिसके बाद मरीजों को इलाज भी दिया जाएगा शिविर का बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने लाभ उठाया।
