मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने लोगों का लगा तांता

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री मानव सेवा पुरस्कार से सम्मानित गरीबों पिछड़ों के हमदर्द इंद्रजीत कुमार की जयंती पर 5 मार्च को उनके गृह ग्राम स्थित उनकी समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने लोगों का तांता लग गया सुबह से ही लोगों ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया इस मौके पर उनके पुत्र पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सिहावल जनपद अध्यक्ष श्री मान सिंह और उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद थे पुष्पांजलि अर्पित करने के दौरान पूर्व मंत्री और सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूज्य पिताजी ने गरीबों की सेवा का जो मार्ग हमें दिखाया है उस पर चलने की कोशिश कर रहा हूं आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने सेवा को धर्म बताया था जिसे मान कर मुझसे गरीबों के लिए जो बन पड़ता है करने की कोशिश कर रहा हूं स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार जी की जयंती के मौके पर अवध सेवा सद्भावना समित चित बरिया द्वारा फाग गीत अहिराई कोल दहका जैसे प्राचीन और पारंपरिक कला संस्कृति की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनेक गांव से आई टीमों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी इस दौरान पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल जनपद अध्यक्ष सिहावल श्री मान सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक पत्रकार मौजूद थे अवध सद्भावना सेवा समिति द्वारा देर रात्रि कवि सम्मेलन का आयोजन मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के मुख्य आतिथ्य में किया गया जिसमें देश के कई राज्यों से आए कवियों ने अपनी कविता पाठ से लोगों का मनोरंजन किया इस दौरान गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।
