नई थोक फल सब्जी मंडी की समस्याओं को अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही आज से क्रमिक अनशन भी होगा

0 189
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 2 मार्च से सीधी शहर के थोक फल सब्जी विक्रेताओं ने नई थोक फल सब्जी मंडी की समस्याओं को लेकर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है 3 मार्च को भी सीधी शहर में स्थित पालिका बाजार सब्जी मंडी में थोक विक्रेताओं ने अपनी दुकानों में ताले लगाए रखे वही फुटकर व्यापारीओ ने दुकानें बंद रखी सीधी शहर में लगने वाली सभी फल और सब्जी की फुटकर दुकानें ठेले 3मार्च को भी पूरी तरह से बंद रहे और लोग सब्जी को परेशान दिखे बंद के दौरान एंन टीवी इंडिया न्यूज़ ने पालिका बाजार मंडी का कवरेज किया जहां एक भी व्यापारी अपनी दुकान खोले नहीं दिखाई पड़े इसी दौरान हड़ताली व्यापारियों ने कहा कि अभी तक कोई भी अधिकारी हमारी समस्या सुनने नहीं आया है लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं हम कल से गांधी चौक में आंदोलन प्रदर्शन करेंगे इसके साथ ही हड़ताल में शामिल महिला सब्जी विक्रेताओं ने भी एंड टीवी इंडिया न्यूज़ से अपनी तकलीफ बताई और कहा कि इस बार हम हार नहीं मानेंगे और अपना अधिकार लेकर रहेंगे जब तक हमें मंडी बनाकर नहीं दी जाएगी तब तक हम अपने अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे सीधी शहर के थोक फल सब्जी विक्रेता अपने अधिकार की लड़ाई में अधिक है और वह इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ना चाह रहे हैं लेकिन इसका खामियाजा सीधी शहर की जनता भोग रही है और उसे फल और सब्जी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है लेकिन सब्जी फल विक्रेताओं की एकता की वजह से उन्हें भटकने के बावजूद फल और सब्जी की भारी दिक्कतें हो रही है जिला प्रशासन को चाहिए कि जल्द हड़ताली फल सब्जी विक्रेताओं से चर्चा करके उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करें जिससे जनता को राहत मिल सके।

News TOP Footer