फल सब्जी मंडी की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने 1 मार्च से बंद किया कारोबार 2 मार्च से फुटकर व्यापारी होंगे शामिल

0 154
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता के नेतृत्व में थोक सब्जी फल मंडी के विक्रेताओं ने मिलकर सुविधा विहीन नई थोक फल सब्जी मंडी की समस्याओं को दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा था और इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को कुछ दिनों की मोहलत दे दी थी लेकिन उक्त मोहलत खत्म होने के कई दिनों बाद भी प्रशासन द्वारा नई थोक फल सब्जी मंडी में व्यवस्था मैं सुधारना किए जाने की वजह से व्यपारिओ ने 1 मार्च से नई थोक फल सब्जी मंडी में कारोबार बंद करने का ऐलान किया था जिसके बाद 1 मार्च से थोक सब्जी फल विक्रेताओं ने बाहर से फल और सब्जी मंगाना बंद कर दिया और 1 मार्च को सीधी शहर के पालिका बाजार स्थित फुटकर सब्जी मंडी में पहुंचकर व्यापारियों से 2 मार्च से व्यापार बंद करने की अपील की जिसका लगभग सभी फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने समर्थन किया इतना ही नहीं आंदोलनकारी थोक फल सब्जी विक्रेताओं ने शहर में निकल कर फुटकर फल सब्जी विक्रेताओं से भी 2 मार्च से दुकानें बंद करने का आह्वान किया है जिस पर सभी ने उनका साथ देने की बात कही है। इस दरमियान फल सब्जी का व्यापार बंद होने की बात सुनकर शहर में सब्जी और फल के फुटकर विक्रेताओं ने सब्जी और फल के भाव आसमान में पहुंचा दिए और देर शाम तक में जमकर मुनाफा कमाया अब देखना है कि 2 मार्च आज से लोग सब्जी फल कहां से खरीदेंगे और किस भाव में खरीदेंगे लोगों का कहना है कि क्या प्रशासन फल सब्जी विक्रेताओं की से बात करेगा उनकी समस्याओं को सुलझाएंगा जिससे उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

News TOP Footer