यातायात पुलिस ने विधायक केदारनाथ शुक्ला जी के दामाद की खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी पर लगाया केकड़ा


सीधी धर्मेंद : 23 फरवरी की देर शाम सीधी शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे के पास स्थित प्रेम स्वीट के पास यातायात पुलिस की प्रभारी कल्याणी पाल ने सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला के दामाद की सड़क के किनारे खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी पर केकड़ा लगाकर उसे लाक कर दिया जिसके बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई विधायक केदारनाथ शुक्ला के दमाद ने वहां पर अपनी सफाई भी दी उनकी उनकी गाड़ी के आसपास भी कई गाड़ियां हैं हमारी गाड़ी पर ही कार्यवाही क्यो लेकिन बावजूद इसके उनकी कोई बात नहीं सुनी गई जिसकी वजह से विधायक जी के दमाद सुमित पांडे का बीपी भी बढ़ गया बाद में उनकी गाडी का लॉक खोल दिया गया यातायात पुलिस की इस कार्यवाही पर वह पर मौजूद लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते दिखाई दिए !
