मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों को किया लाभान्वित

0 118
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 23 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (मिन्टो हाल) से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया गया। इसके साथ ही नवीन स्वीकृत आवासों का भूमि पूजन तथा पूर्ण आवासों का गृह-प्रवेश भी कराया गया। कार्यक्रम में सीधी जिले के नगरीय निकायों के 289 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया जिसमें से 198 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त तथा 91 हितग्राहियों को तृतीय किस्त का वितरण किया गया। नगर पालिका सीधी में 133 द्वितीय किस्त एवं 10 तृतीय किस्त, नगर पंचायत मझौली में 61 द्वितीय किस्त एवं 79 तृतीय किस्त, चुरहट में 2 द्वितीय एवं 2 तृतीय किस्त तथा रामपुर नैकिन में 2 द्वितीय किस्त का वितरण किया गया। सभी नगरीय निकायों में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी जहां जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा-सुना गया। नगर पालिका परिषद सीधी अंतर्गत मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने कहा कि सभी के सपना होता है कि उनका एक स्वयं का पक्का माकान हो जिसमें वह अपने परिवार के साथ खुशियों का पल बिताए। प्रधानमंत्री आवास योजना सबसे पक्के माकान के सपने को पूरा करने का काम कर रही है। कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना के लाभ से बंचित नहीं रहे इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि अभी भी जो पात्र हितग्राही लाभ से वंचित हैं वह नगरीय निकाय में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं जिससे अगले डीपीआर में उनके नाम भी सम्मिलित किए जा सकेंगें। कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता का आहवान किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि जिस प्रकार स्वयं की स्वच्छता से व्यक्ति स्वस्थ रहता है, घर स्वच्छ होने से परिवार स्वस्थ रहता है उसी प्रकार स्वच्छ शहर स्वस्थ शहर होता है। कलेक्टर ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का कार्य नागरिकों के सहयोग के बिना संभव नहीं हैं। यदि सभी इस कार्य में थोड़ा-थोड़ा सहयोग करें तो निश्चित ही सीधी शहर को स्वच्छ सवेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणमान्य नागरिक धर्मेन्द्र शुक्ल, अंजू केशरी एवं पूनम सोनी द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा अपने अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। कार्यक्रम में रमेश अग्रवानी ब्राड एवेस्डर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022, श्रीमती उत्तरा वर्मा, राकेश मौर्य, मुनिराज विश्वकर्मा, दिनेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहें।

News TOP Footer