भारतीय मजदूर संघ सीधी ने अपनी 50 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रैली निकाल कर ज्ञापन सौपा

सीधी धर्मेंद : 22 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ सीधी द्वारा अपनी 50 सूत्रीय मांगों को लेकर सीधी शहर के गांधी चौराहा स्थित मैदान में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश सरकार के अधीन कार्यरत समस्त विभागों निगम मंडल एवं कंपनी के संविदा कर्मियों संघ को विनिमय कर्मियों को नियमित किए जाने सहित 50 सूत्री मांगों के समर्थन में अपनी बात रखी धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश में कार्यरत समस्त श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में की जा रही वृद्धि कर की कटौती बंद करने की मांग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त मानदेय ₹15 का भुगतान किए जाने की भी हूंकार भरी। धरना प्रदर्शन के बाद भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गांधी चौराहे से कलेक्ट्रेट चौराहे तक रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा और उनसे तत्काल अपनी मांगों को पूरा किए जाने की मांग की भारतीय मजदूर मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो आगे वह और बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे जिसकी जवाबदारी सरकार की होगी ज्ञापन सौंपने के बाद भारतीय मजदूर संघ ने अपना धरना प्रदर्शन कार्यक्रम समाप्त कर दिया।
