आपराधिक मामले में 8 वर्ष पूर्व फरार एक स्थाई वारंटी आरोपी महिला को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 163
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही आरोपिया स्थाई वारंटी सिराऊआ साकेत पति छठि लाल साकेत को गिरफ्तार कर माननीय न्ययालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। बताया गया की उक्त आरोपिया के ऊपर 8 वर्ष पूर्व आपराधिक ममला पंजीबद्ध हुआ था। तब से आरोपिया निरंतर फरार चल रही थी मुखबिर की सूचना पर से घेराबंदी कर उक्त आरोपिया को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा, प्रधान आरक्षक तिलकराज सिंह सेंगर, चालक प्रधान आरक्षक अशोक बहरोलिया आर0 सुनील बागरी एवम महिला आर0 सुनीता पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

News TOP Footer