मध्य प्रदेश अजाक्स के तत्वावधान में किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम का सौपा गया ज्ञापन

0 224
Main Ad1

सीधी धर्मेन्द : 20 फरवरी को मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स जिला का एक सीधी द्वारा अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर मध्य प्रदेश अजाक्स के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने वीथिका परिसर में किया गया अजाक्स की मांगों में मध्य प्रदेश के स्पेशल काउंसिल एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज गोरकेला द्वारा बनाए गए नवीन नियम को लागू किया जाने विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र किए जाने मध्य प्रदेश के शासकीय सेवाओं में आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा बंद किए जाने के इसके अलावा आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को पूरी छात्रवृत्ति का वितरण समय पर वितरण किया जाना सुनिश्चित करने आरक्षित वर्ग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ भेदभाव किए जाने की मांग शामिल है अपनी मांगों के समर्थन में अजाक्स के अधिकारियों पदाधिकारियों ने वीथिका परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया। धरना प्रदर्शन के बाद तहसीलदार सौरभ तिवारी ने पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन लिया ज्ञापन के दौरान अजाक्स के जिला अध्यक्ष के एस नेताम, महाबलेश्वर सिंह अध्यक्ष गोंड समाज, केडी साकेत, डॉक्टर आर पी प्रजापति, एस एल रैदास , आर एस दीपंकर, राम प्रकाश प्रजापतिम, विनोद कुमार प्रजापति, सहित अजाक्स के सदस्य बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे। तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद अजाक्स के जिला अध्यक्ष के यश नेताम ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के उद्देश्य और अपनी मांगों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि हमें मुख्यमंत्री जी से न्याय की उम्मीद है कि वह अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों का हित करेंगे।

News TOP Footer