ग्राम कुकड़ीझर में किया गया संत रविदास महाकुंभ संत रविदास जयंती समारोह का आयोजन

0 151
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 16 फरवरी को सीधी शहर से लगे ग्राम कुकड़ीझर में संत रविदास महाकुंभ संत रविदास जयंती समारोह का आयोजन भाजपा के शिवदान साकेत के मुख्य आतिथ्य बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम सोनी बाबूलाल कुशवाहा के विशिष्ट आतिथ्य और कार्यक्रम के संयोजक बृजेंद्र साकेत की मौजूदगी में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके की गई कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का आत्मिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास जी की प्रेरणादाई बातों पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम में मौजूद लोगों से उनका अनुसरण करने की अपील की कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक बृजेंद्र साकेत ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी ने कहा कि संत रविदास ने समाज में समरसता की मिसाल कायम की है उन्होंने कर्म को प्रधान बताया है आगे उन्होंने कहा कि संत रविदास के बताए हुए मार्ग पर चलकर शिक्षित और साक्षर होकर ही समाज अपना और अपने परिवार का विकास कर सकता है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवदान साकेत ने कहा कि आज जरूरत है समाज को संत रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का उन्होंने कहा कि इंसान की जाति बड़ी नहीं होती इंसान के कर्म बड़े होते हैं इंसान अपने कर्मों से ही सम्मान और अपमान का पात्र बनता है इसलिए इंसान की तुलना उसके आचरण से करनी चाहिए उसकी जाति से नहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुड़ी शहर के ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे जिनको कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।

News TOP Footer