जनवरी माह में प्राप्त लंबित शिकायतों को अभियान चलाकर करें निराकृत समय-सीमा बैठक में कहा कलेक्टर श्री खान ने

0 114
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सभी विभाग प्रमुखों को शिकायतों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि अभियान चलाकर 20 फरवरी 2022 तक जनवरी 2022 में प्राप्त शिकायतों को निराकृत किया जाए। संतुष्टिपूर्वक निराकरण का प्रतिशत 90 से अधिक हो, 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों, समाधान में चयनित विषयों से संबंधित शिकायतें तथा हितग्राही मुलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत किया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को अभियान चलाकर निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री खान द्वारा निर्देशित किया गया है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा में ही कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री खान ने निर्देशित किया है कि कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस से संबंधित अद्यतन जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रत्येक माह महत्वपूर्ण विषयों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाती है। संबंधित विभाग उक्त विषयों से संबंधित की गई कार्यवाहियों से प्रत्येक सप्ताह अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर द्वारा सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को आगामी तीन दिवस में प्राथमिकता पर कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशनरी डोज लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री खान ने कहा कि माह फरवरी में रोजगार मेले के लिए 25 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। स्वरोजगार योजनाओं के लिए विभागों को जो भी वार्षिक लक्ष्य दिए गए हैं उन्हें 25 फरवरी तक अभियान चलाकर प्राप्त करने सुनिश्चित करें। समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री खान ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि समय-सीमा दर्ज प्रकरणों, निर्देशों, शिकायतों पर अपेक्षित कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में की जाए। बैठक में समस्त उपखण्ड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer