भाजपा, आप व अन्य दलों को छोड़ कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली,


नैनीताल- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव तेज रफ्तार पर है एक पार्टी का दूसरे में शामिल होने का भी सिलसिला जारी है ,बड़े पैमाने पर लोग दलबदल कर रहे हैं,नैनीताल में भी आज ऐसा ही नजारा देखने को मिला यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को समर्थन देते हुवे भाजपा, आप व अन्य दलों को छोड़ कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली,


इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी संजीव आर्य ने कहा आज कहा आम जनमानस बेरोजगार है हमारे युवा मातृशक्ति महंगाई से परेशान है , और किसानों की 5 साल में दुर्गति हुई है, कर्ज के बोझ में दबा हुआ है उन्होंने कहा इस प्रदेश में 58000 रिक्त पद खाली पड़े हुए हैं, सरकारी भर्तियां खुल नहीं पाई हैं,जन परिवर्तन का मन आज जनता ने बना लिया है जिस तौर पर जन आशीर्वाद कांग्रेस को मिल रहा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा करके दिखाया है और लोगों का भी हम पर विश्वास भी है। बीजेपी सरकार में तानाशाही का रवैया रहा संजीव आर्य ने बताया प्रदेश में जनता चाह रही है, भाजपा जारी है कांग्रेस आ रही है।
इस दौरान भाजपा नेता व कुमाऊं मंडल विकास निगम के निदेशक कुंदन बिष्ट,आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी,भाजपा युवा नेता विकास जोशी,आशा वर्कर्स कमला कुंजवाल सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
