दक्षिण करौंदिया में रस महोत्सव सप्ताह ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा में सुनाई गई कृष्ण जन्मोत्सव पूतना वध की मनमोहक कथा


सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के दक्षिण करौंदिया में रस महोत्सव सप्ताह ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 2 फरवरी से 8 फरवरी तक किया जा रहा है कथा के आयोजक आरपी एसोसिएट वर्कस मेसर्स अखिलेश इलेक्ट्रिकल प्राइवेट लिमिटेड डॉ कमलेश कुमार मिश्रा पिंकू भैया दुर्गा इलेक्ट्रिकल्स के सौजन्य से किया जा रहा है कथा के दौरान 6 फरवरी को सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने भागवत कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद् भागवत ग्रंथ का और कथावाचक महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। 6 फरवरी को कथा के दौरान कथावाचक महाराज ने कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर पूतना वध की मनमोहक कथा सुनाई जिसको सुनने के लिए भक्त बड़ी संख्या में मौजूद थे इस दौरान कथा का श्रवण करते हुए भक्त भावविभोर नजर आए कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शुरू होती है जो देर शाम तक चलती है।
