घर घर चलो महाअभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाताओं के यहाँ दे रहे हैं दस्तक


सीधी धर्मेंद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 1 फरवरी से 28 फरवरी तक चलाये जा रहे घर चलो, घर घर चलो महाअभियान का सीधी जिले में प्रत्येक विधानसभा के हर ब्लॉक में बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाताओं के यहाँ दस्तक दे रहे हैं इस दौरान वह मतदाताओं को बीजेपी सरकार की कमियों को गिना रहे हैं साथ ही आने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस का समर्थन मजबूत कर रहे हैं 3 फरवरी को सीधी शहर के वार्ड नंबर 20 के पार्षद भूपेंद्र सिंह महेंद्र वार्ड नंबर 19 के आलम भाई वार्ड नंबर 18 के पार्षद बांके बृजेंद्र अवधिया रामप्यारे नीलांबर सिंह जी सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने वार्ड में भ्रमण करके घर घर में कांग्रेस पार्टी की तरफ से जागरूक किया। कांग्रेस पार्टी के वार्डो में भ्रमण के दौरान कवरेज करने पहुंची एन टीवी इंडिया न्यूज़ से घर-घर दस्तक दे रहे पार्षद बृजेंद्र मणि बांके भूपेंद्र सिंह महेंद्र ज्ञान आलम और अन्य महिला पदाधिकारियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस बीजेपी के सरकार में जनता महंगाई से परेशान है इसके साथ ही उन्होंने कई ऐसी समस्याएं गिनाई और कहा कि हम लोगों को बीजेपी सरकार की कमियों को गिना कर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने भी अभियान में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया इस दौरान उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को घर चलो घर-घर चलो अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी।
