सिहावल में कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान आरंभ कांग्रेस की नीतियां और जनहित के कार्यों को बताया जाएगा कहा कमलेश्वर पटेल ने

सीधी धर्मेंद : जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का घर चलो घर-घर चलो अभियान आरंभ हो गया है इसकी शुरुआत ग्राम लौआ के ऐतिहासिक मंदिर में पूजा अर्चना के बाद की गई। इस दौरान विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस का अभियान घर चलो,घर-घर चलो पूरे क्षेत्र में सभी लोगो के यहां जाकर कांग्रेस शासन में किए गए जनहित के कार्यों को बता कर कांग्रेस के उद्देश्य से एवं रीती-नीतियों से जन-जन को अवगत करायेंगे।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का असली चेहरा गौ सेवा के नाम पर गौ हत्यारे के रूप में आया है।मध्यप्रदेश के भोपाल एवं मुरैना जिले में अनेक गौशाला जो भाजपा के नेता संचालित कर रहे हैं। उनके द्वारा सैकड़ों गायों को पिछले दिनों मारा गया है। उनकी हत्या की है,इनके ऊपर हत्या का प्रकरण चलाना चाहिए। भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का बहुत उच्च स्थान है ।कांग्रेस ने एक हजार गौशालाओं को बनाकर जनता को समर्पित किया तथा 4 हजार गौशालाओं का निर्माण कार्य आरंभ था। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने उन्हें बंद कर दिया तथा आज गोवंश सड़क पर आने को मजबूर है। किसान परेशान हैं उनके खेत गोवंश जाकर खड़ी फसलों को खराब कर रहे हैं। वही गौ रक्षक गौ भक्षक बन कर गायों को मार रहे हैं । विधायक श्री पटेल ने कहा की इस अभियान में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण प्रत्येक बूथ के एक-एक घर जाकर कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए जन हितेषी कार्यों को बताएंगे। विधायक श्री पटेल ने बताया कि यह अभियान 1 फरवरी से आरंभ होकर निरंतर चलता रहेगा। इस अभियान में गांव गांव जाकर कांग्रेस के कार्यकर्ता सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए बनाए गए कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कांग्रेस की सदस्यता भी इच्छुक व्यक्तियों को दिलाई जाएगी।साथ ही जनता को देश व प्रदेश की दयनीय हालत महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों के संबंध में भी बताया जाएगा ।विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि देश की संपत्तियों को बेचने का काम भाजपा की केंद्र व प्रदेश की राज्य सरकार कर रही है ।आजादी के बाद देश में पहली बार बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है। यह सब भाजपा सरकारों की गलत नीतियों का परिणाम है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि अब जन-जन को आगे आकर देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना होगा।श्री पटेल ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों एवं भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में भी जन-जन को बताया जाएगा।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहरी अध्यक्ष श्री परमजीत पांडे, जिला पंचायत सदस्य श्री नरेंद्र सिंह भंवर,सरपंच श्री महेंद्र पांडे सहित पार्टी पदाधिकारी ,कार्यकर्ता गण व ग्रामीण जन उपस्थित थे। घर चलो अभियान की यात्रा लौआ ,पतुलखी एवं धूतपुरा के गांव में पैदल यात्रा करके पूर्ण हुई। पदयात्रा में सैकड़ों लोग चल रहे थे जो गगनभेदी नारे लगाकर जन-जन को जागरूक कर रहे थे।
