पूर्ण बहुमतों के साथ अपनी जीत हासिल करेंगे ,आम आदमी पार्टी से विधायक प्रत्याशी हेम आर्य ने कहांँ,

0 124
Main Ad1

आम आदमी पार्टी से विधायक प्रत्याशी हेम आर्य ने पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा कि 22 सालों से बीजेपी में जुड़े रहें और पांच साल तक कांग्रेस में सेवा की कांग्रेस पार्टी को ऊचाइयों तक पहुचाया। लेकिन दोनों पार्टियों ने उनके साथ धोखा किया। कहा कि जिस समय मोदी लहर में लोग कांग्रेस छोड़ कर जा रहें थे उस समय पर भी वह कांग्रेस के साथ खड़े रहे और कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने का काम किया लेकिन जब टिकट देने की बारी आई तो पार्टी ने परिवारवाद और पैसावाद के बल पर टिकट की बिक्री कर कुछ दिन पहले पार्टी में शामिल हुए लोगो को दे दिया। हेम आर्य ने कहा कि पिता व पुत्र ने जनता को छलने का कार्य किया है। वहीं उन्होंने कहा कि उनके साथ 25 हजार जनता खड़ी है कहा कि जनता चाहे कही से भी हो वह हेम आर्य को ही अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहती है। और पूर्ण बहुमतों के अपनी जीत हासिल करेंग, आम आदमी पार्टी से विधायक प्रत्याशी हेम आर्य का कहना है कि वह लगातार

 

Main Ad1

पांच वर्षों से क्षेत्र की जनता के लिए कार्य कर रहें है। इसलिए नैनीताल विधानसभा की जनता चाहती है कि वह विधायक बनकर क्षेत्र में आए । कहा कि जनता का प्यार व आशीर्वाद उनके साथ है और 2022 भारी मतों से आप पार्टी की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नैनीताल के बलियानाला, पर्किंग , भवाली सेनिटोरियम में कुमाँऊ का एम्स अस्पताल बनाना व सड़को की दयनीय स्थिति सुधारने समेत कई अन्य मुद्दों के साथ वाह चुनावी मैदान में उतरेंगे।

News TOP Footer