सड़क में भारत के नक्शे की आकृति और उस पर तिरंगा बनाकर की गई भारत माता की आरती पर उठे सवाल

0 109
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 26 जनवरी की संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सीधी शहर के गांधी चौक में भारत माता के आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे के बगल में स्थित सड़क को ब्लॉक कर के और सड़क में भारत के नक्शे की आकृति बनाई और उस पर तिरंगा बनाकर पूरे भारत के नक्शे की आकृति पर दीपक जलाकर भारत माता की आरती की लेकिन इस आरती के बाद लोगों ने दबे स्वरों में अपने अपने तरह से कार्यक्रम की व्याख्या शुरू कर दी बहुत से लोगों ने इस कार्यक्रम की आलोचना करते हुए कहा कि भारत माता की आरती सड़क पर नहीं करनी चाहिए इसके लिए पूजा पार्क या किसी मैदान को चुनना चाहिए था क्योंकि भारत भारत माता की आरती सड़क भारत का नक्शा बनाकर करना उचित नहीं। लोगों की तरफ से आ रही प्रतिक्रियाओं को लेकर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों से ही लोगों द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब मांगे जिस पर उन्होंने कहा कि भारत माता सबके हृदय में हैं और सीधी शहर का हृदय स्थल गांधी चौराहा है इसलिए हमने गांधी चौराहे में भारत माता की आरती की है इसके साथ ही उन्होंने उठाए जा रहे सवालों का भी अपने तरीके से जवाब दिया।

News TOP Footer