अमिलिया पुलिस द्वारा महज कुछ घंटों में दस्तयाब की गई अपृहता लड़की परिजनों को सौंपा गया

0 195
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक जिला सीधी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी अमिलिया के मार्गदर्शन में अमिलिया पुलिस द्वारा महज कुछ घंटों में दस्तयाब की गई अपृहता लड़की सुनैना पटेल उम्र 15 वर्ष निवासी बघौडी थाना अमिलिया जिला सीधी की | बताया गया की आज दिनांक 23/01/22 को फरियादिया श्रीमती रजनी पटेल पति उमेश पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी बघौडी थाना अमिलिया जिला सीधी की थाना उपस्थित आकर इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19/01/22 को यह है खेत गई थी खेत से वापस आई तो इसकी लड़की सुनैना पटेल घर में नहीं थी बिना बताए कहीं चली गई थी जो फरियादिया आज दिनांक तक पता तलाश करती रही पता तलाश ना होने पर आज दिनांक थाना रिपोर्ट करने आई रिपोर्ट पर थाना अमिलिया में अपराध क्रमांक 38/22 धारा 363 आईपीसी का कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान अपृहता लड़की कु. सुनैना पटेल पिता उमेश पटेल उम्र 15 वर्ष निवासी बघौड़ी थाना अमिलिया को साइबर टीम की मदद से दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंपा गया संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अमिलिया उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार सहायक उपनिरीक्षक लालमणि बंसल प्रधान आरक्षक ममता पाठक, राजेंद्र सिंह, आरक्षक दिनेश सिंह, प्रकाश सिंह, महेंद्र तिवारी, प्रभात तिवारी, संदीप चतुर्वेदी, दिवाकर सिंह, चालक आरक्षक अखिलेश तिवारी का अहम योगदान रहा|

News TOP Footer