आनलाईन पढाई के लिये ई-पाठशाला ऐप का करें उपयोग विद्यार्थियों शिक्षक, पैरेन्ट्स और शिक्षाविद के लिए भी उपयोगी

0 108
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : ए.पी.सी. आर.एम.एस.ए. ने जानकारी देकर बताया है कि स्कूल शिक्षा विभाग भारत सरकार एवं एन.सी.ई.आर.टी. की ओर से बच्चों की आनलाईन पढ़ाई के लिये ई-पाठशाला ऐप बनाया गया है। इसमें टेक्स्ट बुक, आडियों, वीडियों, पीरियोडिकल्स के साथ ही अन्य डिजिटल साधनों से बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है। ऐप डाउनलोड करने के बाद बच्चे इसमें अपना नाम और कक्षा डाले उनके बाद इसमें किताब, आडियों, वीडियों समेत अन्य पठन-पाठन सामग्री आ जाती है। छात्र इससे नोट्स भी तैयार कर सकते है। यह पूरी तरह से निःशुल्क है। ई-पाठशाला ऐप का उपयोग विद्यार्थियों के अतिरिक्त शिक्षक, पैरेन्ट्स और शिक्षाविद भी कर सकते हैं। विद्यार्थी डिजिटल पाठ्यपुस्तकों और ई-संसाधनों का उपयोग, प्रदर्शनियों, त्योहारों, प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं आदि में भाग लें सकते हैं। शिक्षक डिजिटल पाठ्यपुस्तकों, ई-संसाधनों के माध्यम से स्कूली शिक्षा, अनुसंधान गतिविधियों में भाग लेना आदि गतिविधियां में उपयोग कर सकेंगे। शिक्षाविद पाठ्यक्रम संबंधी दस्तावेजों, ई-कॉन्टेंट्स के माध्यम से गुणवत्ता बढ़ाने, अनुसंधान गतिविधियों में भाग लेना आदि गतिविधियों में सम्मिलित हो सकेंगे। पैरेन्ट्स पाठ्यचर्या के दस्तावेजों, सीखने के परिणामों, डिजिटल पाठ्यपुस्तकों, ई-संसाधनों आदि के माध्यम से रचनात्मक प्रतिभाओं का पोषण करने में सक्षम होंगे।

News TOP Footer