नकवेल में स्व. कुँवर अर्जुन सिंह स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन खेलों से बढ़ता है आपसी भाईचारा कहा अजय सिंह राहुल ने

0 157
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 20 जनवरी को चुरहट नगर परिषद में नकवेल ग्रामोदय एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा नकवेल में आयोजित स्व. कुँवर अर्जुन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के मुख्य आतिथ्य में संम्पन्न हुआ। फाइनल मैच का शुभारम्भ अजय सिंह राहुल भैया ने दीप जलाकर की जिसके बाद अजय सिंह राहुल भैया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकावला ग्राम टीकट और चुरहट नगर की टीमो के बीच खेला गया। जिसमें चुरहट टीम विजयी रही। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राहुल भैया ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।क्रिकेट बहुत ही रोमांचक खेल है खेल में हार और जीत होती रहती है लेकिन हार जीत से परे खिलाड़ी भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है। यह टूर्नामेंट का द्वितीय आयोजन वर्ष है मैदान में कुछ कमियां हैं। मैं अपनी तरफ से प्रयास करूंगा की अगले आयोजन में मैदान को और व्यवस्थित किया जा सके जिससे खिलाड़ियों को खेलने में कोई समस्या ना आए।इस बेहतरीन और उत्कृष्ट आयोजन के लिए मैं आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह,रतिभान पटेल, भारत सिंह,देवेंद्र सिंह मुन्नू,सुरेश सिंह,रामविलास पटेल,संदीप उपाध्याय,नवीन सिंह,ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री,जीवेंद्र सिंह लल्लू, विक्रम सिंह,कमलेश्वर सिंह,रमाकांत पाण्डेय, विजय गुप्ता,बैजनाथ सिंह,पंकज सिंह,विजय सिंह,कमलेन्द्र सिंह,उत्सव सिंह शामिल रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए शिव मंगल पटेल,युवराज पटेल,भैया सोनी,सूरज साकेत का विशेष योगदान रहा। टूर्नामेंट कराने के लिये आयोजन समिति की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

News TOP Footer