चोरी करने के प्रयास में घर में घुसे आरोपी को बहरी पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

सीधी धर्मेंद : गत दिवस 16 जनवरी को फरियादी राजेश कुमार शुक्ला पिता रामाधार शुक्ला उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम धूतपुरा थाना बहरी जिला सीधी ने विनोद कुमार पांडे के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह 3:30 बजे मेरे घर में कोई चोरी की नियत से घुसकर समान व पेटी खोल रहा है खटपट की आवाज सुनाई दी और मैं निकल कर गया देखा तो दरवाजा खुला है और देखा तो एक आदमी मेरे घर में चोरी करने घुसा था जिसे मैंने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया फरियादी की रिपोर्ट से पुलिस ने आरोपी गुलजार मोहम्मद पिता गुलाम मोहम्मद उम्र 25 वर्ष ग्राम मजरेठी थाना कोतवाली के विरुद्ध धारा 457 511 का अपराध कायम किया और मामले की विवेचना करते हुए आरोपी की तलाश की तलाश के कुछ ही घंटे बाद बहरी थाने की पुलिस ने ग्राम धूतपुरा थाना बहरी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी के प्रयास में प्रयुक्त लोहे का प्लास नेल कटर वाला चाकू जप्त किया है और आरोपी को माननीय न्यायालय सीधी के समक्ष पेश कर दिया है।
