पोर्टल पर मैसेज ना हो पाने की वजह से धान खरीदी केंद्रों में किसान हो रहे है परेशान

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में जैसे-जैसे धान खरीदी का समय खत्म होता जा रहा है वैसे वैसे धान खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ बढ़ने लगी है लेकिन पोर्टल पर मैसेज ना हो पाने की वजह से किसानों की धान केंद्रों में कॉल कर रखी हुई है लेकिन पोर्टल में दर्ज नहीं हो पा रही है यह समस्या जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में है यहां दो दो दर्जन से भी ज्यादा किसान धान खरीदी केंद्रों में बैठकर मैसेज का इंतजार कर रहे हैं वही इस संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला आपूर्ति अधिकारी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि एक खरीदी केंद्र के लिए पांच मैसेज भेजे जाने हैं लेकिन किसानों की जल्दी बाजी और पोर्टल मैसेज केंद्र में पहुंचकर व्यवधान उत्पन्न किए जाने की वजह से मैसेज भेजने में दिक्कतें हो रही हैं वहीं किसान धान खरीदी बंद होने की तिथि को देखकर घबराए हुए हैं और उन्हें यह लगता है कि शासन शायद अब धान खरीदी का समय ना बढ़ाएं इसलिए उनकी चिंताएं बढ़ जा रही है जिला प्रशासन को चाहिए कि वह हर धान खरीदी केंद्रों में इस बात का सर्वे कराए के किस धान खरीदी केंद्र में कितने किसान है जिनकी धान अभी नहीं खरीदी जा सकती है जिससे उनको शासन स्तर से बात करके राहत पहुंचाई जा सके वरना किसानों की सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा और किसान इस समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे
