कांग्रेस के पूर्व सांसद तिलक राज सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा सीधी कांग्रेस जनों ने दी पुष्पांजलि

0 170
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी.पूर्व सांसद एवं जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के पूर्व अध्यक्षए दिग्गज आदिवासी नेता तिलक राज सिंह राजू का लंबी बीमारी के बाद कल दिनांक 09/01/2022 को चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल में दुखद निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से आज सुबह 11 बजे सीधी पहुंचा जहां पार्टी कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में कुछ समय के लिए कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प माला चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस मौके पर दिवंगत नेता को कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह रोशन द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अंतिम सलामी दिलाई गई। कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्व सांसद तिलक राज सिंह का पार्थिव शरीर उनके ग्रह ग्राम बरका जिला सिंगरौली के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमान सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह सेर आकाश सिंह चौहान रिंकू अजीत पाल सिंह रंजना मिश्रा कन्हैया सिंह लालाराम पांडे एडवोकेट विनोद वर्मा आनंद मंगल सिंह अशोक कोरी महामंत्री भानु पांडे सतीश सिंह ओंकार सिंह करचूली अब्दुल समद राजबहोर जयसवाल ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री संदीप उपाध्याय दादू जय सिंह लक्ष्मीकांत शुक्ला बांके अवधिया दिनेश पाठक राजेंद्र जयसवाल भूपेंद्र सिंह महेंद्र रोहित मिश्रा रामप्यारे कुशवाहा पंकज सिंह आईटी सेल सूर्यपाल सिंह राजन गेंद लाल कोल पंकज कुशवाहा मोनूएगणेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किए। इस दुखद घटना में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने गहरा दुख जताया है पूर्व सांसद तिलक राज सिंह के आकस्मिक निधन पर मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं पूर्व मंत्री तथा सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। र्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि तिलक राज सिंह राजू दाऊ साहब के अति प्रिय रहे हैं। उनका सार्वजनिक जीवन बेदाग रहा है।उनके निधन से कांग्रेस ही नहीं बल्कि संपूर्ण सीधी सिंगरौली जिले की अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने अपने शोक संदेश में कहां है कि तिलक राज सिंह सच्चे अर्थों में जनसेवक थे। ईमानदारी एवं नैतिकता उनकी पूंजी थी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की जो अपूर्ण क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

News TOP Footer