भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने पार्टी कार्यालय में प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी आयोजित की

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय में प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष लोरिक प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव होने जा रहे थे लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्पन्न किए गए व्यवधान के कारण पंचायत चुनाव से पिछड़ा वर्ग समाज को न सिर्फ आरक्षण से वंचित होना पड़ा बल्कि पूरी चुनाव प्रक्रिया ही निरस्त हो गई । कांग्रेस पर तीब्र प्रहार करने हुए कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के साथ छलावा किया । वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार और संगठन सदैव ही सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज के उत्थान के लिए कई निर्णय लिए गए हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा ही पिछड़ा वर्ग समाज को धोखे में रखा गया और उनके साथ छल किया गया। इससे पूर्व भी नौकरियों में आरक्षण के नाम पर पिछड़ा वर्ग के साथ बड़ा धोखा कांग्रेस ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुवे ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा आप सभी बूथ स्तर तक जाए और केंद्र एवं राज्यसरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
